गिरिडीह: उपविकास आयुक्त ने पपरवाटांड में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन को लेकर की बैठक
उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को 11 बजे प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।