शिवसागर: उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बड्डी थाने के बुढ़रिका गाँव में अंचलाधिकारी की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण
बड्डी थाना क्षेत्र के बुढ़रिका गाँव में पटना उच्च न्यायलय के आदेशानुसार आज सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब अतिक्रमण हटाया गया है। बताते चले की अतिक्रमण हटाने का कार्य शिवसागर के अंचलाधिकारी दिलीप कुमार, राजस्व पदाधिकारी शंकर शरण उपाध्याय और बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार के मौजूदगी किया गया है।जहाँ अवैध रूप से बने 2 दर्जन से अधिक मकान को ध्वस्त किया गिया है।