कालपी: कालपी नगरपालिका में एसडीएम विनय कुमार ने संभाला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2026 कालपी एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने गुरुवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अवनीश शुक्ला के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था, जिससे नगर पालिका के लंबित कार्य प्रभावित हो रहे थे।