खिजरसराय: सोनास गांव में विवाहिता की हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप
खिज़रसराय थाना क्षेत्र के सोनास गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुधा कुमारी (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका के भाई विकास कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2016 में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। और उसकी हत्या कर सभी लोग घर छोड़कर फरार ही गए।