पीपलदा: इटावा पंचायत समिति वार्ड-9 में सदस्य पद को लेकर होनेवाले उपचुनाव हेतु मतदान कल, मतदान दल हुए रवाना
Pipalda, Kota | Jun 29, 2024 जिले की इटावा पंचायत समिति के वार्ड 9 में पंचायत समिति सदस्य के लिए कल होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उपखंड अधिकारी नीता वसीटा ने बताया कि इस उपचुनाव के लिए सभी मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया है।और सभी को 14 मतदान केंद्र पर रवाना किया गया है। कल मतदान होगा सोमवार को मतों की गिनती होगी।