पीपलदा: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का संवाद,जिले के लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित
Pipalda, Kota | Jun 27, 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को झुंझुनू से आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अभिवृद्धित राशि के सीधे हस्तांतरण कार्यक्रम में एक क्लिक से पूरे प्रदेश के 88 लाख लाभार्थियों के खातों में 1 हजार 37 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।जिले के 2 लाख 13 हजार लाभार्थियों को 24 करोड़ 89 लाख रूपये हस्तांतरित की गई।