पीपलदा: इटावा क्षेत्र में ढिबरी कालीसिंध नदी में मिले अधेड़ के शव की हुई पहचान पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Pipalda, Kota | Jun 29, 2024 इटावा क्षेत्र की ढिबरी कालीसिंध नदी में मिले अधेड़ के मिले शव की पहचान होने पर पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। कालीसिंध नदी में शुक्रवार को एक अधेड़ का शव मिला था जिसकी पहचान राधेश्याम बैरवा निवासी ढिबरी के रूप में होने पर पुलिस ने आज उसका अस्पताल की मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।