पीपलदा: पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा आज इटावा क्षेत्र के दौरे पर पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में की जन सभाएं
Pipalda, Kota | Jun 27, 2024 इटावा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 9 में हो रहे उपचुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी भीमराज बैरवा के समर्थन में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने आधा दर्जन से अधिक गांवो का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।