पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव निवासी एक व्यक्ति को हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 28, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव निवासी एक शख्स को हंगामा कर उत्पात मचाने पर आज शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि नोनेरा गांव निवासी दिलखुश पुत्र भजालाल गुजर को हंगामा करने शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ CRPC की धारा 151 में कार्यवाही कर उसे पाबंद करवाया गया।