शिवपुरी नगर: माधव नगर के युवक से मोटे मुनाफे का लालच देकर 8.14 लाख की ठगी, दोस्तों से भी पैसे भेजवाए
शिवपुरी के माधव नगर में एक युवक से टेलीग्राम और Zengo ऐप के जरिए 8 लाख 14 हजार 667 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उसे कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया। माधव नगर निवासी 27 वर्षीय उदय प्रताप सिंह तोमर पिता केशव सिंह तोमर ने बताया कि 22 जुलाई को टेलीग्राम पर Zengo कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले लोगों ने उनसे संपर्क किया।