मंझनपुर: मंझनपुर में कार रोके जाने पर हिंदू नेता ने दरोगा से की अभद्रता, एक माह पहले समदा में कार से युवक को मारी थी टक्कर
मंझनपुर जिला पंचायत गेट के सामने सोमवार को हिंदू वादी नेता की कार रोकने पर हंगामा हो गया। हिंदू वादी नेता दरोगा से भिड़ गया। इस दौरान जमकर कहासुनी हुई। अभद्रता भी हुई। चालक व कार को पुलिस मंझनपुर कोतवाली लेकर गई है। कार से एक माह पहले समदा में एक्सीडेंट हुआ था। इसका मुकदमा दर्ज है। सीओ ने कहा आगे की जांच की जा रही है।