कोल: करणी सेना के प्रमुख सूरजपाल अम्मू को मिली धमकी के विरोध में करणी सेना ने ACM को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 करणी सेना के प्रमुख सूरजपाल अम्मू को धमकी मिलने के विरोध में करणी सेना ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन ACM अमान को दिया गया है। ज्ञापन में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के साथ करणी सेना प्रमुख की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है। 9 जून को करणी सेना प्रमुख सूरजपाल अम्मू को धमकी मिली थी जिसके विरोध में ज्ञापन दिया गया है।