कोल: हरदुआगंज में रिश्वत लेने वाले दरोगा को SSP ने किया सस्पेंड, छेड़छाड़ के मामले में समझौता के नाम पर ली थी रिश्वत
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 हरदुआगंज में तैनात रिश्वत लेने वाले दरोगा पर SSP ने बड़ी कार्रवाई की है। SSP संजीव सुमन ने आरोपी दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड किया है। शुक्रवार को हरदुआगंज थाने में तैनात दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दरोगा रिश्वत लेते हुए नजर आए थे। रिश्वत लेने के मामले में आरोपी दारोगा को एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।