कोल: लालपुर में बकरी चुराने में नाकाम रहे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की पीटकर की हत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 गांव लालपुर में बकरी चुराने में नाकाम रहे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या कर दी। लालपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुलशन शुक्रवार शाम गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने बकरी चुराने का प्रयास किया लेकिन महिला ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर करने पर वह बकरी नहीं चुरा पाए और बुजुर्ग महिला की पीट कर हत्या कर दी।