कोल: जयगंज में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 15, 2024 जयगंज में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।पति-पत्नी के विवाद में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय हितेंद्र ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को हितेंद्र शराब पीकर घर आए थे जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पति-पत्नी के विवाद में हितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पुलिस ने पीएम करा दिया है।