वैशाली: रंगोली बनाकर वैशाली प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाताओं को किया जागरूक ।
जिला अधिकारी यशपाल मीणा वं पुलिस अधीक्षक हरीकिशोर राय के उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेविका द्वारा रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाताओं को बताया गया कि मतदान करना आपके अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी है। मतदान करना भारतीय नागरिक होने का सही प्रमाण भी है।