लाडपुरा: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोटा पहुंचीं, निजी हॉस्पिटल में भर्ती बारां भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों से की मुलाकात
Ladpura, Kota | Jun 17, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देर शाम अचानक कोटा पहुंची। झालावाड़ रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में जाकर सड़क हादसे में घायल बारां भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों के हाल चाल जाने। डॉक्टर्स से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली। करीब आधे घंटे रुकने के बाद पूर्व सीएम हॉस्पिटल से रवाना हो गई।