बागपत: राष्ट्र वंदना चौक, बागपत में एक शातिर चोर ने आम की ठेली के गल्ले से नगदी चुराई, पीड़ित ने कोतवाली पर दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2025 गुरुवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार बागपत शहर निवासी फल विक्रेता अनिल कुमार के मुताबिक वह राष्ट्र वदंना चौक बागपत स्थित आम की ठेली लगाता है। आरोप है कि ठेली पर पिता बैठे हुए थे। पिता ठेली छोड़कर लघुशंका करने के लिए गए थे। उसी दौरान एक शातिर चोर ने ठेली के गल्ले से करीब सात रुपये की नगदी चोरी करके मौके पर फरार हो गया।