नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से कल 13 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि कल सभी मतदाता अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान अवश्य करें।