नागौर: नागौर मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट्स की पहली क्लास हुई
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर मेडिकल कॉलेज में अब नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। सेरेमनी के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित थे। प्रिंसिपल डॉ. एसके भास्कर ने कलेक्टर का स्वागत किया और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में सोमवार को पहली बार एमबीबीएस के स्टूडेंट्स की पहली कक्षा लगी।