नागौर: सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने पांचौड़ी का किया दौरा, की जनसभा
Nagaur, Nagaur | Nov 11, 2024 नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सोमवार को पांचौड़ी के दौरे पर रहे। खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पांचौड़ी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया।