नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित हुआ
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर खींवसर उपखंड अधिकारी, मूण्डवा उपखंड अधिकारी, मेड़ता उपखंड अधिकारी व नागौर एडीएम मौजूद रहे।