सिवनी: सिवनी में दिखा कुदरत का अद्भुत नज़ारा, पानी और पहाड़ों का रंग हुआ एक
Seoni, Seoni | Sep 29, 2026 सिवनी जिले में प्राकृतिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं है। जिले के अंतिम छोर पर स्थित बरगी बांध का डूब क्षेत्र इन दिनों कुदरत की अनोखी खूबसूरती को समेटे नजर आ रहा है। यहां जलराशि और पहाड़ों का रंग एक-दूसरे में घुलता दिखाई देता है, जिससे मनमोहक दृश्य बन रहा है। शांत वातावरण, पहाड़ और पानी का अद्भुत संगम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्रकृति के इस अनोखे नजारे