बिसौली: गनगोली गांव में एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी, चोरों ने पूर्व प्रधान के घर और मंदिर को बनाया निशाना
Bisauli, Budaun | Jun 23, 2026 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात चार स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को 12 बजे करीब जानकारी मिली बदमाशों ने गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान विनोद कुमार के मकान में नकब लगाकर करीब 16 हजार रुपये की नगदी, जेवरात, पीतल के बर्तन व फोन चोरी हुआ।