चायल: अहलादपुर में ITBP जवान की दर्दभरी गुहार का असर, डीएम ने लिया संज्ञान, जांच के लिए टीम गठित, अब सबकी निगाहें कार्रवाई पर
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती द्वारा अपने पिता के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गई न्याय की गुहार का असर अब प्रशासनिक स्तर पर दिखाई देने लगा है। मामला प्रमुखता से सामने आने के बाद कौशाम्बी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए!