इंदरगढ़: ग्राम भगुवापुरा में कांग्रेस सेवादल का ध्वजवंदन, रैली निकालकर भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प, पूर्व विधायक घनश्यामसिह भी शामिल
सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगुवापुरा में रविवार 12बजे कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद सदस्य ज्ञान सिंह राजपूत के निवास पर हुआ।ध्वज वंदन के बाद राष्ट्रगीत जन-गण-मन का गायन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंवढ़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास समृद्ध है।