जलालगढ़: भाजपा प्रदेश राज्य मंत्री अनिल ठाकुर ने किया कन्या पूजन और करवाया कन्या भोजन
भाजपा के प्रदेश राज्य मंत्री अनिल ठाकुर ने आज शुक्रवार लगभग 3 बजे शारदीय नवरात्र की महानवमी पर अपने निवास में कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का पालन किया।उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान अनिल ठाकुर निरंतर कन्याओं से संवाद करते रहे और उन्हें दुलार किया। भोजन के उपरांत कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।