जलालगढ़: प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में खोइछा भरने के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़
अष्टमी को मां दुर्गा का खोइछा भरने के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही खोइछा भरने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। साथ ही मेला घूमने वालों की भी पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी । वहीं कई घरों में श्रद्धालु द्वारा कन्या भोजन भी करवाया गया।