जलालगढ़: 11 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत करें, पारण 12 अक्टूबर को होगा: तिवारी बाबा
इस वर्ष महाष्टमी व्रत को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है इस असमंजस को दूर करने के लिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तिवारी बाबा ने बताया कि सप्तमी 9 अक्टूबर प्रातः के बाद प्रवेश होगी और 10अक्टूबर को सूर्योदय बाद तक सप्तमी बनी रहेगी वहीं 10 अक्टूबर दोपहर को अष्टमी प्रवेश कर रहा है कोई भी व्रत उदय तिथि से माना जाता है अतः 11 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत होगा।