जलालगढ़: जलालगढ़ स्टेशन चौक स्थित वैष्णवी धाम मंदिर में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़
आज संध्या करीब 7:30 बजे जलालगढ़ स्टेशन के समीप स्थित वैष्णवी धाम में मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। देवी स्थान में स्थापित शक्ति के अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गे की पूजा-आराधना के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।