जांजगीर: जिले में बैंकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, सीसीटीवी पर दिया गया जोर
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में सभी बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।इस दौरान बैंक प्रबंधन को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, अलार्म सिस्टम सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए