कोंडागांव: पीपरा में सरपंच संघ अध्यक्ष गोपेन्द्र के विवाह समारोह में विधायक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पहुंचे, नवदंपति को आशीर्वाद दिया
केशकाल ब्लॉक के ग्राम पीपरा में सोमवार रात आयोजित विवाह समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और ग्रामीणजन शामिल हुए। समारोह में केशकाल ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पीपरा पंचायत के सरपंच गोपेंद्र मरकाम के विवाह अवसर पर स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम और जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेताम विशेष रूप से पहुंचे।अतिथियों ने वर-वधुआर्शीवाद दिया।