जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका जांची। अनुशासन पर संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक 'जनता दर्शन' कर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। निरीक्षण में एक कर्मचारी को छोड़कर सभी उपस्थित मिले।