#जनसुनवाई से मिला स्वरोजगार का संबल
ग्राम सेमलिया खवासा के श्री शांतिलाल भूरिया को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में बकरी पालन इकाई का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त होने के बाद उन्होंने 12 बकरियां एवं 1 बकरा क्रय किया। इससे उनके परिवार को आय का नया स्रोत मिला है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
श्री भूरिया ने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP