सिराथू: बहन से मुलाकात कर लौट रहे बाइक सवार युवक को अंतू का पूरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत
कड़ा धाम थाना इलाके के अंतू का पूरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था।जिसे अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके का शिवकेश अपनी बहन से मुलाकात करने भरवारी गया था और वह वापस लौट रहा था। सूचना पर मृतक की मां मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई पुलिस में पूरी की है।