सिराथू: माढ़ो गाँव के दो घरों में पीछे से सेंधमारी कर लाखों की चोरी हुई
सैनी थाना इलाके के माढ़ो गाँव में सोमवार-मंगलवार की रात दो घरों में पीछे से सेंधमारी की गई है।घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की है।बताया जा रहा है कि शिवमोहन का परिवार सो रहा था, घर में लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये कैश चोरी हुवा है।वहीं अश्विनी के घर में लोग ऊपरी कमरे में सो रहे थे नीचे क्या चोरी गया इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।