बक्सर: बक्सर में सैनिक समागम की तैयारी तेज, 24 मई को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे पूर्व सैनिक
Buxar, Buxar | May 10, 2026 इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (IESM) बक्सर की विशेष बैठक चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 मई को बक्सर किला मैदान में सुबह 10 से शाम 4:45 तक होने वाले _सैनिक समागम समारोह_ को भव्य बनाना था।