शिवगंज: शिवगंज जिला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में चोर हुआ कैद
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह शिवगंज जिला अस्पताल परिसर में खड़ी अस्पताल स्टाफ की बाइक को अज्ञात चोर दिनदहाड़े चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल कर्मचारी अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके