बिजनौर: विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री ने अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से की, कब्जाधारी ने फोन पर दी धमकी
Bijnor, Bijnor | May 27, 2026 नूरपुर क्षेत्र के गांव नंगली पथवारी में अवैध कब्जे की शिकायत करने पहुंचे विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री रॉबिन चौधरी को कब्जाधारी ने फोन पर धमकी दी है। बुधवार शाम करीब 4 बजे रॉबिन चौधरी ने एसपी से मुलाकात कर कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रॉबिन चौधरी का आरोप है। कि दस बिगाह जमीन अवैध रूप से दबंगों ने कब्जा रखी है।