मंझनपुर: दोआबा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान
दोआबा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को होने वाले विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और विसर्जन मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं, तालाबों, नहरों और अन्य जलाशयों के आसपास भी जवान मुस्तैद रहेंगे।