सहसपुर लोहारा: छितपुरी कला और नेवासपुर में सांसद संतोष पांडेय ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, ग्रामीणों से संवाद किया
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।दौरे के दौरान सांसद ने वनांचल ग्राम छितपुरी कला के शासकीय स्कूल परिसर एवं ग्राम नेवासपुर में पंचायत भवन के सामने कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की