बिजनौर: बिजनौर में हंसावाला गांव के लोगों ने फर्जी तहसीलदार बनाकर एक व्यक्ति पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप
Bijnor, Bijnor | Apr 22, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे हंसावाला गांव के तमाम लोगों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और एक शिकायती पत्र सौंप कर कहा गया कि वीरेंद्र नाम के व्यक्ति ने एक फर्जी तहसीलदार बनाकर उनके गांव की हजारों बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने एक वीडियो भी डीएम को सौंपा है।