हजारीबाग जेल में SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन जांच
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में औचक छापेमारी की गई।
इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम, नशीले पदार्थों की जांच और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया कि जेल किसी भी तरह से अपराध संचालन का केंद्र न बने।
निरीक्षण के दौरान कैदियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार, मानवाधिकारों का पालन, मानसिक स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📍 हजारीबाग Now आपको जिले की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।
#HazaribaghNow #Hazaribagh #Jharkhand #HazaribaghPolice #JailRaid #CentralJail #SPHazaribagh #BreakingNews
Hazaribag, Hazaribagh | Jul 23, 2026