भिवानी: शिक्षा बोर्ड ने मार्किंग और रिजल्ट की तैयारी शुरू की, 2 अप्रैल से शुरू होगी मार्किंग
हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बाहरवी कक्षाओ की परीक्षा समापन की और है। परीक्षाओं के समापन से पहले ही अब रिजल्ट के लिए बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है। बोर्ड का कहना है की रिजल्ट 45 दिनों के भीतर आएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मार्किंग अप्रैल के महीने में शुरू होगी। इस बार मार्किंग कंप्यूटर से ना होकर मैन्युअल तरीके से होगी।