एसडीएम आगर मिलिन्द ढ़ोके ने सोमवार दोपहर 3 बजे सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार के साथ कानड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर परिषद् द्वारा वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट हेतु चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों के साथ आगामी कार्यवाही हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।