ब्रह्मपुर: पोखरहां टोला में राजद नेता के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिवार को दी सांत्वना, हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया
ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखरहां पंचायत अंतर्गत पोखरहां टोला में राजद नेता हरेराम यादव के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच गहरा दुख व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लगातार इलाजरत थे।