दमोह: अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लोग टंकियों में करने लगे भंडारण, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Mar 25, 2026 दमोह। पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के चलते जिले के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदकर टंकियों व डिब्बों में भंडारण करते नजर आए। बुधवार दोपहर से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टैंकर से प्लास्टिक टंकियों में पेट्रोल-डीजल भरते लोग दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है।