सहावर: सहावर में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 लोग गिरफ्तार
जनपद कासगंज की थाना सहावर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ईदगाह के निकट से मकान में चोरी करने वाले दो लोग गिरफ्तार किए हैं गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से आभूषण भी बरामद हुये हैं वहीं गिरफ्तार किए गए दोनो युवक सहावर कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं यह जानकारी पुलिस ने आज मंगलवार को पांच बजे प्रेस नोट जारी कर मीडिया को दी है ।