चान्दन: रामनवमी को लेकर आनंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में किया एरिया डोमिनेशन
Chanan, Banka | Mar 25, 2026 रामनवमी को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे आनंदपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जगह-जगह एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल बाइक से क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक हरकत करने वाले तत्वों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।