फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के वांटेड आरोपी को फतेहाबाद रोड से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फतेहाबाद बरी चौराहे के पास मोहम्मद राजू नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। मोहम्मद राजू पॉक्सो एक्ट का वांटेड आरोपी है। पुलिस काफ़ी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।